
Chatra: झारखंड में सोमवार की रात एक बड़ा हादसा हो गया है। रांची से दिल्ली जा रही एक एयर एंबुलेंस चतरा जिले के सिमरिया क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विमान में कुल सात लोग सवार थे।

जानकारी के अनुसार रेड बर्ड एविएशन का एक एयर एंबुलेंस विमान रांची से दिल्ली जा रहा था, तभी चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के करमाटांड़ गांव के पास जंगल में उसके क्रैश हो गया। सोमवार शाम करीब 7.34 बजे विमान का संपर्क एअर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से अचानक टूट गया।

संपर्क टूटने के तुरंत बाद विमानन अधिकारियों ने हाई अलर्ट जारी कर दिया। इधर,घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासन को जानकारी दी। लापता विमान की तलाश के लिए बड़े स्तर पर सर्च और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया है। रडार डेटा और आखिरी लोकेशन के आधार पर विमान को खोजने की कोशिश की जा रही है। रात होने के कारण सर्च ऑपरेशन में कठिनाई आ रही है।
ED CAP (इमरजेंसी डेटा सेंट्रलाइज्ड एक्शन प्लान) पूरे मामले की निगरानी कर रहा है। नागरिक उड्डयन विभाग और सुरक्षा एजेंसियां लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।


