
Deoghar: देवघर नगर निगम का चुनाव अंतिम चरण में है। जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रत्याशी पुरजोर मेहनत कर रहे हैं। देवघर मेयर उम्मीदवार उमाशंकर सिंह ने चुनावी अभियान तेज कर दिया है। निगम क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में भ्रमण कर जनसंपर्क कर रहे और लोगों से समर्थन देने की अपील कर रहे हैं।

निगम क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनने के बाद उमा शंकर सिंह का कहना है कि सबसे बड़ी समस्या पेयजल व नाले की है। कई गांवों में स्ट्रीट लाइट न होने की शिकायत मिली है। उमाशंकर ने आश्वासन दिया कि मेयर बनने के 200 दिन में सभी निगम गांवों में पानी, बिजली, सड़क, नाला सुविधाएं सौ फीसदी बहाल की जायेगी। अंधेरी गलियों को रौशन करने के लिए टीम गठित होगी, जो रात-दिन काम करेगी।

प्रत्याशी उमाशंकर का कहना है कि जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा। जाति-पात, धर्म-भाषा से ऊपर उठकर लोग आशीर्वाद देकर समर्थन का वादा कर रहे हैं।



