Deoghar: देवघर सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में एक बीमार बंदी की मौत हो गई। मृतक का नाम 43 वर्षीय धीरज राम पिता अवोध बिहारी राम है। जो बिहार के सिवान जिला के मधुरगंज का रहने वाला है।

28 जनवरी 2026 को नगर थाना पुलिस ने उसे चोरी के मामले में जेल भेजा था। 17 फरवरी की देर रात को उसकी अचानक तबियत बिगड़ गई। 18 फरवरी की देर रात को इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई।

पुलिस द्वारा उसके शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।



