
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के नीचे सिंघवा निवासी अमर कुमार यादव के बयान पर एक नामजद आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दर्ज मामले में पीड़ित ने जान मारने की नीयत से गोली चलाने का आरोप लगाया है।

पीड़ित का कहना है कि गुरुवार रात आठ बजे के करीब वह अपनी स्कूटी से ऊपर सिंघवा से नीचे सिंघवा की ओर जा रहा था। उसी दौरान फिल्टर प्लांट गली के समीप देवा कुशवाहा उसे जान मारने की नीयत से गाेली चला दिया। गोली स्कूटी के अगले पहिया के पास लगी। उसी दौरान दूसरा भी फायरिंग किया, जो जांघ के नीचे वाली सीट में जाकर लगी।

पीड़ित ने जान बचाने के लिए स्कूटी छोड़कर भाग निकलने में कामयाब रहा। पीड़ित के अनुसार पूर्व में भी आरोपित द्वारा जानलेवा हमला किया गया था। पुलिस मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।


