
Deoghar News : देवघर में शादी समारोह में शामिल होने आयी एक महिला का लाखों का गहना व नकदी चोरी कर लिया गया है।

इस सिलसिले में बिहार के लखीसराय जिला के संगरामपुर गांव निवासी प्रियंका देवी ने नगर थाने में लिखित शिकायत की है। महिला के मुताबिक एक रिश्तेदार की शादी समारोह में शामिल होने व परिजनों के साथ देवघर आयी थी।

वे लोग नगर थाना क्षेत्र के बंपास टाउन मोहल्ला स्थित शांति कोठी में ठहरे हुए थे। यहां से किसी ने सुटकेस का लाक तोड़कर उसके अंदर से करीब 30 ग्राम गहना व पांच हजार नकद चोरी कर लिया।
चोरों ने दो अंगूठी, एक सोने का लाकेट, दो मंगलसूत्र, एक कान का जेवर चोरी कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
उक्त विवाह भवन में लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से चोर का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।


