Deoghar: देवघर के बाजला चौक स्थित त्रिदेव अस्पताल ने हाई रिस्क मरीज की जान बचाकर कमाल कर दिया है। मरीज को करैत सांप ने काट लिया था। जिसे गंभीर हालत में देवघर त्रिदेव अस्पताल लाया गया था, जहां चिकित्सकों ने युवक की जान बचा ली।
दरअसल, लातेहार जिले का रहने वाला 34 वर्षीय शैलेश नायक इन दिनों गोड्डा सड़क निर्माण कार्य में कार्य कर रहा था। देर रात शुक्रवार को सोते हुए शैलेश की हथेली में करैत सांप ने काट लिया। शैलेश हड़बड़ाते हुए उठा और चिल्लाने लगा। साथ सोये सहयोगियों की मदद से उसने हाथ बांधा और अस्पताल की ओर दौड़े।
सहयोगियों ने उसे देवघर सदर अस्पताल लाया जहां एमरजेंसी में उसका प्राथमिक उपचार किया गया लेकिन उसकी हालत बिगड़ती चली गयी। मुँह से झाग और शरीर में असामान्य गतिविधि (दौरे या मांसपेशियों में अकड़न) के साथ शैलेश बेहोश हो गया। जिसके बाद यहां के चिकित्सक ने उसे वेंटिलेटर सपोर्ट और बेहतर प्रबंधन के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। जिसके बाद शैलेश के सहयोगी उसे कई अस्पताल ले गए जहां उसकी हालत देख उसे भर्ती नहीं लिया गया। लेकिन त्रिदेव अस्पताल ने हाई रिस्क लेते हुए उसे पूर्ण बेहोशी (जीसीएस स्केल @ 6/15) और मुंह से झाग निकलने की हालत में भर्ती लिया।
त्रिदेव अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे तुरंत मैकेनिकल वेंटिलेटर सपोर्ट देते हुए समुचित इलाज किया। पूरी टीम युवक की देखभाल में लगी रही जिससे शैलेश की हालत में सुधार आने लगा और फाइनली वो बुधवार को पांच दिनों के बाद वेंटिलेटर से बाहर आकर जेनेरल वार्ड में शिफ्ट हो गया। जहां से आवश्यक देखभाल के बाद मरीज को डिस्चार्ज कर दिया जायेगा।
एक ओर जहां मरीज के परिजन त्रिदेव अस्पताल प्रबंधन का शुक्रिया अदा करते नहीं थक रहे। वहीं, त्रिदेव अस्पताल के निदेशक डॉ. राकेश ने मरीज और उनके परिजनों का धन्यवाद किया है कि उन्होंने उनपर और उनकी टीम पर भरोसा कर इलाज का मौका दिया।