Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र से दो बच्चों की मां के एक युवक के साथ फरार होने का मामला सामने आया है।

घटना को लेकर महिला के पति ने नगर थाना में शिकायत देकर पत्नी की बरामदगी और आरोपी युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, पोखना टील्हा निवासी 25 वर्षीया महिला अपने दो छोटे बच्चों को छोड़कर एक युवक के साथ घर से फरार हो गई है।
फरार युवक सारवां थाना क्षेत्र के मंडरेनसारे गांव का रहनेवाला बताया जा रहा है।
पुलिस महिला की खोजबीन में जुटी है।



