
Deoghar: कार्यपालक अभियंता और सहायक अभियंता के साथ गाली गलौज, धमकी देने और कार्यालय में तोड़फोड़ करने वाले एक व्यक्ति को नगर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद जेल भेज दिया। यह मामला बिजली विभाग से जुड़ा हुआ बताया जाता है।

जेल गये आरोपी का नाम राजकिशोर सिंह है जो धनबाद के बिजली कॉलोनी जोड़ाफाटक का रहने वाला है। वर्तमान में वह जसीडीह थाना क्षेत्र के चमारीडीह में रहता है।

घटना के संबंध में बताया गया कि आरोपी बिजली विभाग में ही लाइनमैन का काम करता है। वह काफी नशे में था। नशे की हालत में वह पहले बिजली विभाग का कार्यालय पहुंचा जहां तोड़फोड़ भी किया। सहायक अभियंता के साथ अभद्र व्यवहार किया। इतना ही नही उपरांत वह अपने विभाग के कार्यपालक अभिंयता के यहां कार पर सवार होकर चला गया। वहां जाकर काफी हो हंगामा किया। उसने गाली गलौज की और धमकी दी।
इसकी सूचना मिलने पर नगर थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन की। वहीं पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। जबकि गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया। घटना शुक्रवार की देर रात की बतायी जाती है। शनिवार को नगर पुलिस उसे पुछताछ के बाद जेल भेज दिया।


