
Deoghar: देवघर में नगर निगम चुनाव को लेकर नामांकन प्रकिया के क्रम में गुरुवार को स्क्रुटनी हुई।

प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी के दौरान एक मेयर और छह पार्षद प्रत्याशियों की उम्मीदवारी अलग अलग कारणों से अमान्य घोषित की गई।

रद्द किए गए उम्मीदवारों में मेयर प्रत्याशी बजरंगी महथा, वार्ड 27 से पार्षद प्रत्याशी कविता देवी, वार्ड-34 से पार्षद प्रत्याशी मीना देवी, वार्ड-36 से काशीनाथ ब्यास, वार्ड 20 से पार्षद प्रत्याशी सीता कुमारी देवी, वार्ड-1 से गुड़िया देवी और वार्ड-10 से पूनम कुमारी के नाम शामिल हैं।
नामांकन रद्द होने के दो कारण बताए गए। जिसमें एक दो से अधिक संतान और जाति प्रमाण-पत्र सही नहीं होना बताया गया।


