Deoghar: अज्ञात वाहन के धक्के से घायल हुए दो युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल देवघर में भर्ती कराया गया है। घायल युवक का नाम सुशांत बासके और अभिनाश हांसदा के नाम शामिल है। दोनों दुमका का रहने वाला है।
सुशांत बास्के देवघर स्थित एक स्कूल के हॉस्टल में रह कर 12वीं कक्षा में पढ़ाई करता है। घायल अभिनाश ने बताया कि गुरुवार को वह दुमका से बाइक पर सवार होकर सुशांत को छोड़ने देवघर आ रहा था। उसी क्रम में बैजनाथपुर चौक के पास एक अज्ञात कार उसके बाइक में धक्का मार कर फरार हो गया।
घटना में दोनों बाइक पर से गिर पड़े। सुशांत का दाहिना पैर टूट गया। जबकि उसके भी एक पैर में गंभीर रूप से चोट लग गया। फिलहाल दोनों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।