
Deoghar: देवघर नगर थाना में चार पहिया वाहन की छिनतई कर लिये जाने को लेकर शिकायत किया गया है। यह शिकायत दुमका के रहने वाले बंटी कुमार ने किया है।

कहा है कि वह अपने तीन दोस्त के साथ 26 मई को पूजा करने देवघर आया था। टाटा टिगोर वाहन को पार्किंग में लगा दिया। दिन के करीब एक बजे के बीच पूजा करके वापस लौटा। उपरांत कार को पार्किंग से बाहर निकाल रहा था। उसी दौरान बिहार के समस्तीपुर जिला के रोसड़ा निवासी हर्ष राज पिछे से आया और जबरन कार का चाभी छिन वाहन स्टार्ट कर भाग गया। कहा है कि कार में उसका दो मोबाइल भी था।

आवेदन लेकर नगर पुलिस जांच में जुट गयी है।


