
Deoghar: स्कूल के दीवार के ढ़हने से एक स्कूली छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गयी। उसे इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल छात्रा का नाम प्रियंका कुमारी है जो बिहार के बांका जिला के चांदन थाना क्षेत्र के जमनी गावं की रहने वाली है। वह जमनी प्राथमिक विद्यालय में कक्षा छह की छात्रा है। उसके दाहने पैर में गंभीर चोट लगने से पहले इलाज के लिये चांदन स्थित अस्पताल ले जाया गया।

जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल भेज दिया गया। घायल छात्रा का इलाज कराने स्कूल के प्रधानाध्यापक चिंरजवी पंडित के साथ परिजन भी पहुंचे थे।
प्रधानाध्यापक ने बताया कि स्कूल में टिफीन के वक्त सभी बच्चे स्कूल के बाहर खेल रहे थे। खेलने के क्रम में प्रियंका पांच इंच मोटे दीवार पर चढ़ने लगी उस दौरान दीवार अचानक ढ़ह गया। इस घटना में उसके दाहिने पैर में गंभीर चोट लग गयी।


