
Deoghar : देवघर जिले के रिखिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पुनसिया तालाब के पानी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के बलसारा मोहल्ला निवासी 30 वर्षीय राजेश राज के रूप में की गई है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला। स्वजनों ने बताया कि वह शौच के लिए तालाब गया था।

उसी क्रम में उसका संतुलन बिगड़ने से वह तालाब के गहरे पानी में चला गया। जिससे उसकी मौत हो गई।
पोस्टमार्टम कराने के बाद स्वजनों को शव सौंप दिया गया।
हालांकि घटना को लेकर स्वजनों ने किसी तरह का आरोप किसी पर लगाने से इंकार किया है।



