
Deoghar Crime News : देवघर नगर थाना क्षेत्र स्थित नंदन पहाड़ इलाके में मिश्रा रेसिडेंशियल स्कूल के समीप स्कूटी व बाइक से आए नौ की संख्या में बदमाशों ने हथियार लहरा कर दहशत पैदा कर दिया।

बदमाशों ने ना केवल हथियार लहराया बल्कि इलेक्ट्रिकल स्कूटी के शो-रूम के मालिक मनोज कुमार रमानी को गाली गलौज करते हुए जान मारने की धमकी भी दिया।


इतना ही नहीं पत्थरबाजी भी की। दहशत फैलाने के बाद सभी बदमाश इत्मीनान से भाग भी गए। घटना शुक्रवार दोपहर साढ़े तीन से 3:45 बजे के आसपास की है।
बदमाशों की पूरी वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। बदमाशों की उम्र 20 से 25 वर्ष तक के होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
सूचना पर एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह, नगर थाना के प्रभारी थाना प्रभारी एसआइ मिथलेश कुमार , एसआइ राजेंद्र यादव व दिलीप मुंडा सहित बाइक दस्ता घटनास्थल पहुंचे। एसडीपीओ ने घटना के संबंध में शो-रूम मालिक से जानकारी हासिल की।

इसके बाद पुलिस पदाधिकारियों ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुट गई। बताया जाता है कि एक स्कूटी व दो बाइक पर सवार होकर नौ की संख्या में बदमाश शो-रूम के पास पहुंचे। इस दौरान उनलोगों ने शो-रूम के बगल घर में सीढ़ी से अंदर घुस गए।
शो-रूम मालिक का नाम लेकर गाली गलौज करने लगे। पत्थर भी फेंका। गेट में लात भी मारा । इसके बाद हथियार चमकाते हुए गाली-गलौज करते हुए जान मारने की धमकी देते हुए दो पहिया वाहन पर सवार होकर फरार हो गए।

घटना को लेकर शो-रूम मालिक का कहना है कि उनकी किसी बात को लेकर किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। बावजूद इस तरह की वारदात को अंजाम देना उनकी समझ से परे है।
वहीं घटना को लेकर आसपास में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस बदमाशों की पहचान करने में जुट गई है। साथ ही वारदात की वजह को भी तलाशने में जुटी है।


