
Deoghar News : सारवां थाना क्षेत्र के डकाय मोड़ के पास टोटो हाईवा की टक्कर में पांच लोग घायल हो गये। सभी को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया। जहां पर ऑन ड्यूटी चिकित्सक के द्वारा इलाज के लिये वार्ड में भर्ती कर दिया गया है।

घटना के संबंध में घायल सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के बुढीबांध गांव निवासी अनिल यादव ने बताया कि टोटो पर सवार होकर सभी लोग जिया माता मंदिर पूजा अर्चना करने के लिए गये थे।

जहां से लौटने के क्रम में डकाय मोड़ के आगे सामने से आ रही है एक हाईवा ने टक्कर मार दिया और घटनास्थल से वाहन लेकर चालक फरार हो गया।
वहीं टोटो पर सवारचार लोग एवं चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में सुकली देवी, यशोदा देवी, कुंती देवी, अनिल कुमार यादव एवं चालक छक्कू यादव को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया
जहां पर इलाज जारी है वहीं घटना की जानकारी सारवां थाना पुलिस को दे दी गई है।


