
Deoghar: देवघर सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में सांप के काटने से गंभीर हुए किशोर की मौत हो गयी। मृतक का नाम गौरव कुमार है जो बिहार के बांका जिला के चांदन थाना क्षेत्र के बाघमारी गावं का रहने वाला है।

परिजनों ने बताया कि मंगलवार को गौरव आम बगान की ओर गया था। अचानक वह वहां से दौड़ते हुए घर पहुंचा और घरवालों को सांप काट लेने की बात बतायी।

आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां देखने के बाद डॉक्टर द्वारा उसे इलाज के लिये भर्ती कर दिया गया। कुछ घंटे बाद ही इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी।


