
Deoghar: देवघर नगर थाना इलाके से पुलिस ने एसपी सौरभ को मिली गुप्त सूचना पर छापेामारी कर लगभग पांच ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद जेल भेज दिया।

जेल गये आरोपी का नाम धीरज महथा है जो नगर थाना क्षेत्र के सलौनाटांड़ का रहने वाला है। उसके पास से पुलिस ने प्लास्टिक में बंधे 10 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया है जिसका वजन लगभग पांच ग्राम बताया जाता है।

बताया जाता है कि एसपी सौरभ को मिली गुप्त सूचना पर देवघर एसडीपीओ अशोक कुमार के नेत़त्व में डीएसपी तारस सोरेन, नगर थाना प्रभारी पुनि राजीव कुमार, पुअनि विपिन कुमार, पुअनि सौरभ कुमार, पुअनि माइकल कोड़ा, पुअनि धनश्याम गंझु, पुअनि दिलीप मुंडा, पुअनि चन्द्रशेखर रजक पुअनि सुमन्त प्रसाद तथा महिला आरक्षी जुही कुमारी और आरक्षी मनोज कुमार राय का एक टीम बनाकर अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध छापेमारी की गयी।
बताया जाता है कि जेल गये आरोपी ने अन्य लोगों की संलिप्तता की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस अन्य आरोपी की तलाश में जुट गयी है।


