
Ranchi: झारखंड में कड़ाके की ठंड और शीतलहर ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। अगले तीन दिनों के तापमान पूर्वानुमान से साफ है कि झारखंड के अधिकांश जिलों में ठंड का असर बना रहेगा।

न्यूनतम तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। लेकिन 13 जनवरी से एक बार फिर पारा गिरने की संभावना है।

मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले तीन दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की मामूली बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन 13 जनवरी से एक बार फिर पारा गिरने की संभावना है।
शीतलहर को देखते हुए गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा और गुमला में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं रांची, रामगढ़, बोकारो, खूंटी, सिमडेगा और पश्चिम सिंहभूम में यलो अलर्ट घोषित किया गया है। लोगों को सतर्क रहने और ठंड से बचाव की सलाह दी गई है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत में जारी बर्फबारी का असर झारखंड तक पहुंच गया है।


