
Deoghar: देवघर जिला मत्स्य कार्यालय के समीप जलसार से सोलर प्लेट की चोरी मामले को लेकर नगर थाना में एफआइआर दर्ज कर लिया गया है।

मत्स्य कार्यालय कर्मी हनुमान टिकरी मोहल्ला निवासी भीम कुमार वर्मा के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया हे। दर्ज मामले में जिक्र है कि तीन युवक जलसार के समीप लगे सोलर प्लेट की चोरी कर रहा था। चोरी कर भागने का प्रयास कर रहा था।

इसी दौरान कर्मी की नजर युवक पर पड़ी। उन्होंने दौड़कर भाग रहे एक युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। नगर थाना की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।


