
Deoghar: अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला की जहां मौत हो गयी। वहीं एक युवती व एक युवक घायल हो गए। घटना के बावत बताया गया कि मृतका बिहार के बांका जिला के कटोरिया थाना क्षेत्र के तिलैया गांव निवासी 54 वर्षीय मनोरमा देवी घर के पास सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान घरेलू गैस लदे एक वाहन ने उसे धक्का मार दिया।

हादसे के बाद वाहन को पकड़ लिया गया। वहीं हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल होकर गिर गई। उसे परिजनों द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए पहले कटोरिया सीएचसी ले जाया गया। वहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के क्रम में सोमवार की देर रात उसकी मौत हो गयी।

मृतका के पति बासुदेव यादव कटोरिया में ही टोटो चलाने का काम करते हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं घटना की जानकारी स्थानीय थाना की पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं एक अन्य सड़क हादसे में सीमावर्ती बिहार के चकाई थाना क्षेत्र के रायडीह गांव निवासी सुहाना खातुन भी गाड़ी से धक्का लगने के कारण घायल हो गयी है।
वहीं इस थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव निवासी गोविंद मरांडी बाइक दुर्घटना में घायल हो गया है। दोनों घायलों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


