
Deoghar News : देवघर-दुमका रेल लाइन पर महेशमारा के समीप ट्रेन से कट कर एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक का नाम रिखिया थाना क्षेत्र के आम गाछी निवासी बद्री शाह है।

इस घटना के बाद घंटो रेल लाइन बाधित रहा। घटना के बाद घंटे तक मालवाहक ट्रेन रेलवे लाइन पर खड़ी रही। इस घटना की सूचना रेलवे पदाधिकारी के साथ-साथ मोहनपुर पुलिस को दी गई।

घटनास्थल पर मोहनपुर पुलिस पहुंची और सबको उठाकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
घटना की बाबत बताया जाता है कि घरेलू विवाद में आवेश में आकर बद्री शाह ने मालगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।
समाचार लिखे जाने तक मोहनपुर पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।


