Deoghar: झारखंड को हाईटेक सड़कों (Hi-tech roads to Jharkhand) की सौगात मिली है। इसकी जानकारी केंद्रीय सड़क और परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Union Road and Transport Highways Minister Nitin Gadkari) ने शुक्रवार को ट्विटर पर दी है। उन्होंने झारखंड को 2676 करोड़ रुपये की सौगात दी है। मंत्रालय की तरफ से राज्य की बहुप्रतिक्षित एनएच-75 के खजूरी से विंढमगंज और एनएच-133 के महागामा- हंसडीहा खंड के चार लेन सड़क के निर्माण की मंजूरी दे दी है।
इस संबंध में सांसद निशिकांत दूबे ने कहा कि हंसडीहा- महगामा नेशनल हाईवे पर अब विमान लैंडिंग की सुविधा होगी (Aircraft landing facility will now be available on Hansdiha-Mahagama National Highway)। इस स्तर के हाइवे निर्माण की स्वीकृति प्राप्त हुई है। उन्होंने इसके लिए केंद्रीय मंत्री का आभार जताया है। मंत्री ने कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार जो 140 साल में नहीं कर पाती वो एनडीए सरकार में चंद महीनों में ही हो गया है।
हंसडीहा- महगामा फोरलेन वाया गोड्डा का टेंडर छह अप्रैल को खुलेगा। 30 अप्रैल तक कार्य आवंटित कर दिया जाएगा। इसका निर्माण पूर्वांचल एक्सप्रेस की तर्ज पर किया जाएगा। सांसद निशिकांत दूबे के मुताबिक महगामा एनएच-33 पर वायु सेना के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के लिए नया एयर स्ट्रिप बनाने पर भी सहमति बनी है।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पिछले साल झारखंड में 16 प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया था। इसमें घाघरा से गुमला तक 24.37 करोड़ की लागत से बनने वाले एनएच-143 ए, 815 करोड़ रुपये की लागत से महुलिया-बहरागोड़ा पथ, 233 करोड़ से बीजूपाड़ा से कुड़ू तक सड़क चौड़ीकरण, 352 करोड़ में कचहरी चौक रांची से पिस्का मोड़-बीजूपाड़ा तक फोर लेन पथ, 280 करोड़ की लागत से पिस्का मोड़ रांची से पैमा तक फोर लेन, 700 करोड़ की लागत से बरही से हजारीबाग पथ और 102.39 करोड़ में एनएच 184 से 216 पथ चौड़ीकरण परियोजनाओं का शिलान्यास किया था।