
Ranchi: झारखंड राज्य के 10 जिलों में आज घना कोहरा छाये रहने की संभावना है।

इन जिलों में गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम व सरायकेला-खरसावां शामिल हैं।

इन जिलों में सुबह में घना कोहरा रहने के साथ विजिविलिटी 50-200 मीटर तक सहने की संभावना है।
राज्य के अन्य जिलों में सुबह में कोहरा व कनकनी रहेगी, लेकिन दिन में मौसम शुष्क रहेगा।
मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के एक बार फिर से सक्रिय होने व ठंडी हवा चलने से तीन जनवरी से राज्य के कई इलाकों में शीतलहरी चलने की आशंका है, इस दौरान न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है।



