
Deoghar: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के स्थापना दिवस पर 100वीं ऑल इंडिया मेडिकल कॉन्फ्रेंस (आइएमए नाटकॉन-2025) का आयोजन 27 से 28 दिसंबर को गुजरात के अहमदाबाद में किया गया।

इस शताब्दी समारोह का थीम “सेवा, साइंस और सिनर्जी की सदी” रखा गया, जो चिकित्सा सेवा के सौ साल की यात्रा और भविष्य की दिशा को रेखांकित करता है।

इस सम्मेलन की इंस्टॉलेशन सेरेमनी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र – पटेल, आइएमए के चीफ पैट्रन डॉ केतन देसाई, नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनिल नायक समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। दो दिवसीय सम्मेलन में देशभर के करीब पांच हजार से अधिक चिकित्सकों ने हिस्सा लिया।
कॉन्फ्रेंस के दौरान वैज्ञानिक सत्र, कार्यशाला, पैनल डिस्कशन और सामुदायिक स्वास्थ्य से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किये गये। सम्मेलन के दौरान देवघर आइएमए के अध्यक्ष डॉ धनवंतरी तिवारी को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन का नेशनल वाइस प्रेसिडेंट चुना गया।

इसे लेकर देवघर समेत झारखंड के चिकित्सकों में हर्ष का माहौल है।



