
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र स्थित सत्संग मोहल्ला के समीप महेश गार्डन के पास खड़ी बस से यात्री का बैग चोरी होने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर हुगली-हावड़ा निवासी संजय दास ने नगर थाना में शिकायत दर्ज कराया है।

पीड़ित का कहना है कि बस से घूमने व सत्संग में शामिल होने देवघर आए थे। महेश गार्डन में बस खड़ा कर दिया। इसके बाद सभी बाहर चले गए। उसी दौरान चोरों ने बस में रखा उनका बैग चुरा लिया।

बैग में मोबाइल फोन, 35 हजार रुपये नकद, चार्जर के अलावा आधार कार्ड, पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज रखा हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने आसपास काफी खोजबीन की। लेकिन कुछ भी पता नहीं चला।
नगर थाना की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।


