
Deoghar: रविवार को देवघर के मॉडर्न पब्लिक स्कूल के समक्ष हुए आलोक कुमार के निधन पर देवघर वासियों के द्वारा मृत आत्मा की शांति व इंसाफ को लेकर स्थानीय वीआईपी चौक, टावर चौक, बाजला चौक होते हुए घटनास्थल मॉडर्न पब्लिक स्कूल तक कैंडल मार्च निकाला गया।

कैंडल मार्च में जिले के लोगों के साथ-साथ अन्य जिले के लोगों ने भी हिस्सा लिया। लोगों ने कहा कि इस घटना से देवघर शर्मसार हुई है। देवघर देवाधिदेव महादेव की नगरी है। यहां इस प्रकार के घटना का होना दुर्भाग्यपूर्ण है।

मौके पर प्रभाकर शांडिल्य, रूपेश सिंह, उमाशंकर सिंह, विजय प्रताप सनातन,अभिजीत सिंह, अभिषेक मिश्रा , सुमन यादव, सुनील गुप्ता, दीपक झा , राजेश यादव , विनय चंद्रवंशी , कुणाल सिंह, शुभम राय , कन्हैया सिंह , मधुकर चौधरी , अजीत नारायण देव , निलेश सिंह, दीपक राय , पप्पू सिंह , मयंक राय , आकाश सिंह, अभिमन्यु सिंह, कांग्रेस दास,रिशु सिंह ,मनोज सोरेन, भवेश भूषण, अंजन कुमार , सूरज राज , अनमोल राय, अभिषेक राय,कुणाल राय, सुजीत कुमार,जयंत राय, दीपक राय, दिलखुश चौधरी, दीपक झा,सरोज राय, अनमोल कुमार,राज किशोर, साकेत कुमार, अनिल महथा,बिल्लू झा, पप्पू सिंह,उत्तम शाही,विशाल विक्टर, नीलू राय,अनिल भैया, चंदन भैया, मंटू चौधरी, उत्तम राय, सिंटू राय, विनय राय, गौरव राज, सूरज चौधरी, अशोक सिंह ,धीरेंद्र चौधरी, रूपेश राय, कन्हैया सिंह, मिथिलेश कुमार, श्याम किशोर राय, विकास सिंह, गुंजन राय एवं सैकड़ो की संख्या में देवघर की देवतुल्य जनता उपस्थित थीं।


