
Deoghar: देवघर में सांसद खेल महोत्सव (Sansad Khel Mahotsav) का आगाज रविवार को होने जा रहा है। सांसद खेल महोत्सव को लेकर तमाम तैयारियां पूरी हो चुकी है।

शनिवार को गोड्डा सांसद डॉ. निशिकातं दुबे ने महोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया और दिशा-निर्देश दिए।

जानकारी के अनुसार खेल महोत्सव में 11 खेलों का आयोजन होगा। 21 दिसंबर से शुरू हो रहे सांसद खेल महोत्सव का समापन 26 दिसंबर को होगा।
उद्घाटन और समापन पर होने वाले खेलों का लाइव टेलीकास्ट दूरदर्शन पर होगा।


