
Giridih : गिरीडीह डुमरी रोड के पीरटांड थाना इलाके के पांडेडीह में दर्दनाक रोड हादसे में शनिवार को महिला की मौत हो गई. वही एक युवक गंभीर रूप से जख़्मी हो गया.

युवक के गंभीर हालत को देखते हुए उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया.

जहाँ उसका इलाज किया जा रहा है. हालांकि युवक और मृतका की पहचान फिलहाल नही हो पाया है.
पुलिस अपने स्तर से दोनों के पहचान में जुटी हुई है.
जानकारी के अनुसार रोड हादसे का कारण तीन गाड़ियों के आपस में टकराने के कारण ऐसा हुआ.


