
Madhupur : सांख्य- योग के लिए विश्व प्रसिद्ध कापिल मठ में हजारों की संपत्ति चोरी का मामला प्रकाश में आते ही श्रद्धालु शिष्यों में असंतोष व्याप्त है।

कापिल मठ बावनबीघा के शिष्य प्रियरंजन बंदोपाध्याय ने मंगलवार को मधुपुर थाना जाकर घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराया है।पुलिस को लिखित शिकायत कर कहा है कि मठ के सन्यासी करुणा प्रकाश कर्सियांग मठ गए हैं।

उनके कमरे की सफाई के लिए जब मठ का माली और अन्य पहुंचे तो देखा दरवाजा टूटा हुआ है। अंदर में सारा सामान यथावत रखा है लेकिन स्वामी करुणा प्रकाश की अलमारी को तोड़कर अज्ञात चोर करीब तीस हजार नगद, एक सोने की अंगूठी कीमत करीब 50 हजार, केनरा बैंक का चेक बुक, पासबुक चोर चुरा ले गए हैं।
पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की गई है। मठ से साधु का सामान चोरी की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई है।
कापिल मठ के शिष्य चुन्नीलाल पटेल, भोला पटेल, मनोज पटेल, शांतनु मुखोपाध्याय, अरविंद कुमार, दीनू पटेल, शंभू मंडल, विनोद शर्मा, डी. राय, रवि टिबड़ेवाल, गौतम मुखर्जी, पंकज कुमार, पूनम शर्मा, स्वाति राय, उत्तम प्रसाद राय, समर समेत दर्जनों शिष्यों ने कापिल मठ में चोरी की घटना की तीव्र भर्त्सना करते हुए मामले में संलिप्त दोषी की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।



