
Deoghar News : देवघर नगर थाना क्षेत्र के देवघर दुमका बाइपास रोड पर भूरभूरा मोड़ स्थित बंसल शोरूम के नजदिक रविवार को देर रात को सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। सूचना पर नगर पुलिस घटना स्थल पहुंची और उसे इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया।

उपरांत देर रात को परिजनों को घटना की सूचना दी। घायल का नाम 37 वर्षीय उमेश यादव था जो रिखिया थाना क्षेत्र के पहरीडीह गावं का रहने वाला था।

जानकारी मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। देर रात को सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टर के द्वारा बेहतर इलाज के लिये रांची रेफर कर दिया गया। रांची ले जाने के क्रम में सोमवार की सुबह उसकी मौत हो गयी।
उपरांत सोमवार की शाम को परिजन रांची से उसके शव को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने बताया कि मृतक बिजली विभाग में मानव दिवस कर्मी के रूप में कार्यरत था। रविवार की देर शाम को वह काम करने के बाद बाइक से वापस घर लौट रहा था।
उसी दौरान बाइपास रोड स्थित बंसल शोरूम के पास अज्ञात वाहन उसे धक्का मारकर फरार हो गया। नगर थाना पुलिस द्वारा उसे इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया।
पुलिस ने ही देर रात को परिजनों को घटना की बावत जानकारी दी। इधर समाचार लिखे जाने तक शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया था। सदर अस्पताल परिसर में परजिनों की भिड़ लगी हुई थी।



