
Deoghar: देवघर नगर थाना में रंगदारी मांगने को लेकर मामला दर्ज किया गया है। इसे लेकर थाना में अटल स्मृति पार्क के बंदोबस्त धारी निरज कुमार ने मामला दर्ज कराया है।

आरोप है कि सोनू यादव पिता स्व लक्ष्मी यादव अपने आठ से दस साथियों के साथ देशी कट्टा लेकर पार्क पहुंचा और कर्मचारियों के साथ मारपीट करते हुए प्रत्येक माह 25 हजार रूपये रंगदारी देने की बात कही। रंगदारी नहीं देने पर देख लेने की बात कही गयी।

कहा है कि सोनू यादव अपराधिक किस्म का व्यक्ति है पार्क में कभी भी कोई अनहोनी घटना घट सकती है। नगर पुलिस मामला दर्ज कर पड़ताल में जुट गयी है।



