
Deoghar: गुगल पर साइबर ठगों द्वारा फर्जी मोबाइल नंबर कस्टमर केयर के नाम से अपलोड कर लोगों को झांसे में ठगी का शिकार बनाने वाले साइबर ठगी गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने धरदबोचा है। वहीं एक को निरुद्ध किया गया है।

साइबर थाना की पुलिस ने इन सभी चार साइबर ठगों को पथरड्डा ओपी क्षेत्र अंतर्गत गोबरशाला स्थित जंगल के समीप से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार होने वाले साइबर ठगों में मधुपुर थाना क्षेत्र के चांदमारी निवासी निंरजन कुमार दास, सारठ थाना इलाके के पिछड़ीबाद निवासी जितेन्द्र कुमार दास, फूलचुंआ निवासी दिनेश दास गोबरशाला निवासी सूरज कुमार दास शामिल है।

इन सभी के पास से 06 मोबाइल फोन व 05 सिम कार्ड बरामद किया गया है। जेल गये आरोपी जितेन्द्र कुमार दास साइबर थाना कांड संख्या 17/24 और सूरज कुमार दास साइबर थाना कांड संख्या 45/25 में भी आरोपी रहा है।
इस बावत साइबर डीएसपी राजा कुमार मित्रा ने बताया कि एसपी सौरभ को जंगल में छिपकर लोगों को झांसे में लेकर साइबर ठगी की योजना बनाने के बारे में सूचना मिली। सूचना के आधार पर एससपी ने कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जिसके आलोक में कार्रवाई करते हुए इन सभी चारो साइबर आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार साइबर ठगों ने साइबर अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। साइबर ठगों के पास से जब्त मोबाइल फोन को खंगाला जा रहा है। उम्मीद है साइबर अपराध से जुड़ी कई अहम जानकारी पुलिस के हाथ लगेगी। छापेमारी टीम में साइबर थाना के पुनि कृष्णादत्त झा, पुअनि ललित खलखो सहित जवान शामिल थे।



