
Deoghar: विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 में निर्बाध रुप से विद्युत आपूर्ति करने को लेकर झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड विद्युत आपूर्ति प्रमंडल देवघर क्षेत्र के फीडरों में मेंटनेंस का कार्य जोर-शोर से किया जा रहा है। इसे लेकर विगत चार दिनों से विभिन्न फीडरों का मेंटेनेंस किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को भी कई फीडरों का कार्य किया जा रहा है।

जिसके लिए पीएसएस बैजनाथपुर से 11 केवी टाउन 01 फीडर, पीएसएस नंदन पहाड़ से सभी 11 केवी फीडर का लाइन पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 03 बजे तक बंद रहेगा।

जिसके कारण शहीद आश्रम रोड, झौंसागढ़ी, हॉस्पिटल रोड, मंदिर मोड़, डोमासी, कालीराखा, गिधनी, विकास नगर, पेसरा, कुरैवा, नंदन पहाड़, चंदाजोरी, चमारीडीह, रिखिया, केरबांक, लकड़ीगंज, चिरुडीह, पुनसिया सहित संबंधित क्षेत्रों में उक्त अवधि में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।


