
Deoghar : एसपी सौरभ की अध्यक्षता में मासिक अपराध समीक्षा का बैठक आयोजित किया गया। इस मौके पर एसपी ने नगर, मधुपुर, कुंडा आदि थाना क्षेत्र में लगातार हो रहे गृहभेदन व चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए उसपर अंकुश लगाने का चोरों का पता लगाने का निर्देश दिया।

एसपी ने कहा कि कई चोरी की घटनाओं का उदभेदन नहीं हो पाया है। वहीं पिछले दिनों कुंडा थाना क्षेत्र के गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या किए जाने की घटना पर अफसोस जताया। कहा कि इस तरह से अगर गोली चलाकर किसी की हत्या कर दी जाती है तो पुलिस के लिए चिंता का विषय है।

अवैध हथियार रखने वालों पर कार्रवाई किए जाने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि राउडी दश्ता के एएसआइ पंकज कुमार व उनकी टीम द्वारा हथियार के साथ एक युवक को पकड़ा। ये बहुत की अच्छा प्रयास है। जब पीसीआर, राउडी टीम व गश्ती दल हथियार, ड्रग्स आदि पकड़ने लगे तो समझना चाहिए की पुलिस सही काम कर रही है।
जब नीचे के पदाधिकारी व पुलिस कर्मी बेहतर काम करते हैं तो वे उपर के पदाधिकारियों को भी बेहतर करने के लिए प्रेरित करते हैं। अपराधियों पर नकेल कसने, हथियार व ड्रग्स कारोबारियों ने धड़ पकड़ के लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है।
एसपी सौरभ ने कहा कि अपराध गोष्ठी का आयोजन मुख्य रूप से पिछले माह में जो एजेंटा सेट किया गया था उसकी अपेक्षा में पुलिस टीम ने कितनी कार्रवाई की है उसकी समीक्षा करना है। वहीं पीपीटी दिखाकर सभी को जानकारी दी जाएगी।
जहां भी कुछ संदेह होगा उसे दूर किया जाएगा। वहीं अगले माह के लिए फिर से एजेंडा सेट किया जाएगा। सभी को दिए गए निर्देशों का अनुपालन करने को कहा गया।
वहीं मामलों के निष्पादन, वारंट, कुर्की के निष्पादन पर बारे में भी चर्चा की गयी। बैठक में सभी एसडीपीओ, डीएसपी, इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी व अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल थे।

पुरस्कृत किए गए बेहतर काम करने वाले पुलिस कर्मी
एसपी सौरभ द्वारा बेहतर कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत किया गया। ये पुरस्कार मधुपुर बैंक डकैती कांड का उदभेदन करने, राउडी गश्ती टीम द्वारा हथियार के साथ युवक को पकड़ने व जोनल शूटिंग प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले पुलिस कर्मियों को दिया गया।
पुरस्कृत किए गए पुलिस कर्मियों में जसीडीह थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर दीपक कुमार, इंस्पेक्टर नागेन्द्र मंडल, एसआइ प्रशांत कुमार वन, प्रशांत कुमार टू, नवीन कुमार, प्रभात कुमार, संदीप कृष्णा, संदीप भगत, माइकल कोड़ा, शशि कपूर, प्रियरंजन कुमार, सालो हेम्ब्रम, सूरज कुमार, रुपेश कुमार टोपो, दिलीप कुमार बिलुंग, आरक्षी कृष्णा पूर्ति, एएसआइ पंकज कुमार, हवलदार सनातन हेम्ब्रम, राकेश कुमार, आरक्षी दिनेश यादव, एएसआइ श्याम कुमार, आरक्षी देवेन्द्र मंडल, आरक्षी संतोष मंडल, आरक्षी मानवेल हांसदा शामिल थे।


