
Deoghar : सड़क हादसे की अलग-अलग घटना में एक बच्चा सहित चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।

बताया जाता है कि देवीपुर थाना क्षेत्र के बरगुनिया गांव निवासी अरबाज अंसारी चार वर्षीय शबाहत अंसारी के साथ बाइक पर सवार हो कर किसी काम के सिलसिले में बाजार गया था।

वापसी के क्रम में शुक्रवार देर रात गांव के समीप ही उनका बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों के सिर में गंभीर चोट आई है।
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया। फिलहाल दोनों की हालत में सुधार हो रहा है।
वहीं सड़क हादसे की दूसरी घटना में दुमका जिला के सरैयाहाट थाना क्षेत्र निवासी गणेश हेंब्रम व ककनी गांव निवासी शंकर पंडित को जख्मी हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।
यहां दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया । दोनों घटनाओं की जानकारी बैद्यनाथधाम ओपी पुलिस को दे दी गई है।


