
Deoghar: देवघर जिला के पालोजोरी थाना स्थित अजनारी गांव के मिहिजाम टोला निवासी अनिल राय के घर में मंगलवार की रात्रि को अचानक आग लग गई । जिससे करीब 40 हजार रुपए की सम्पति जल कर राख में तब्दील हो गई।

वहीं आग के चपेट में आने से घर में रखा अनाज, वर्तन, कपड़े सहित अन्य कई जरूरी सामान जल कर राख हो गया। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पा रहा है।

इस बावत गृह स्वामी अनिल राय ने कहा कि मुआवजे की मांग को लेकर अंचल कार्यालय में आवेदन देंगे।


