
Deoghar News : देवघर एसपी सौरभ के निर्देश पर गठित विशेष बाइक दस्ता पुलिस दल ने मंगलवार को नगर थाना इलाके के हरिशरणम कुटिया इलाके से एक युवक को देशी कट्टा के साथ दबोच कर नगर पुलिस के हवाले कर दिया।

उसके पास से एक बाइक भी बरामद किया गया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस उससे पुछताछ करने में जुटी थी। बताया जाता है कि विशेष बाइक दस्ता के एएसआई पंकज कुमार जवानों के साथ गश्ती पर थे।

उसी क्रम में हरिशरणम कुटिया इलाके में जब पहुंचे तो एक झाड़ीनुमा स्थान पर एक स्कूटी पर सवार दो युवक और बाइक पर सवार एक युवक को संदिग्ध परिस्थिति में देखा।
पुलिस को आता देखकर स्कूटी सवार दो युवक मौके पर से फरार हो गया। वहीं बाइक सवार झाड़ी में हथियार फेंककर भागने का प्रयास करने लगा।
उसी क्रम में जवानों ने उसे हिरासत में ले लिया। सूत्रों ने बताया कि हिरासत में लिया गया युवक कुंडा थाना क्षेत्र के करनीबाग इलाके का रहने वाला है।



