
Deoghar : देवघर जिले के जसीडीह थाना इलाके के कोठिया में आयोजित कथावाचक प्रदीप मिश्र के शिविर के पहले दिन ही ही लगभग चार दर्जन महिला श्रद्धालूओं के सोने की जेवरात कि चोरी कर लिए जाने का मामला सामने आया है।

इस मामले में जसीडीह पुलिस ने तीन महिला आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। जेल गए आरोपितों में अंचला कुमारी, सीमंतरा देवी, शिवानी जाटव के नाम शामिल है। सभी आरोपी उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिला के कच्ची बस्ती के रहने वाले हैं।

घटना के संबंध में पीड़िता देवघर नगर थाना इलाके के कालीराखा निवासी लीला देवी ने मामला दर्ज कराया है। कहा है कि वह कथा सुनने के लिए कोठिया गई थी। पंडाल में काफी भीड होने के कारण एक महिला गले से मंगलसूत्र खींचकर भागने की कोशिश करने लगी।
इस दौरान हो हल्ला करने पर अन्य श्रद्धालूओं की मदद से तीन महिलाओ को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने तीनों आरोपित के पास से सोने का चेन एक मंगलसूत्र और एक लाकेट बरामद किया है।
बताते चले की पुलिस ने लगभग 32 आरोपित को हिरासत में लिया था। जिसे पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है। जानकारी के अनुसार चोरी की घटना को लेकर देर शाम तक 42 पीडित ने जेवरात चोरी होने तथा लगभग एक दर्जन से अधिक लोगों का मोबाइल चोरी की घटना को लेकर थाना में शिकायत दर्ज कराया है।
घटना के बाद से पुलिस सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।


