
Deoghar : देवघर जिले के रिखिया थाना क्षेत्र स्थित एक तालाब में डूबने से एक महिला की मौत हो गई है। मृतका 36 वर्षीय दुर्गा उपाध्याय मूल रूप से असम की रहने वाली थी।

उनका पति दिलीप उपाध्याय रिखिया में पढ़ाने का काम करता है। बताया जाता है कि कुछ महीने पूर्व महिला ने सिजेरियन से एक बच्चा हुआ था। बच्चे के जन्म के बाद वह शारीरिक रूप से कमजोर हो गई थी।

शुक्रवार सुबह वह तालाब स्नान आदि करने गई थी। स्नान करने के दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और गहरे पानी में चली गई। तालाब में डूबने की खबर मिलते ही स्थानीय लोग वहां पहुंचे।
सभी लोगों ने मिलकर उसे तालाब से बाहर निकाला। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलने पर बैद्यनाथधाम ओपी की पुलिस अस्पताल पहुंची। पोस्टमार्टम नहीं कराने का अनुरोध पर शव स्वजनों को सौंप दिया गया। स्वजन शव लेकर चले गए।



