
Deoghar News : देवघर नगर थाना इलाके के सिंघवा मोहल्ला में बुधवार को एक नव दंपत्ति का शव खून से लथपत बंद कमरे में पाया गया था। मृतका का नाम लवली शर्मा कालीराखा थाना नगर देवघर और पति का नाम रवि शर्मा सिवान बिहार के रहने वाले थे।

बुधवार को ही पुलिस द्वारा दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराया दिया। मृतका के शव को मायके वाले अपने साथ पोस्टमार्टम के बाद दाहसंस्कार के लिये लेकर चले गये थे।

जबकि उसके पति रवि शर्मा का शव को पोस्टमार्टम हाउस में बने शवगृह में परजिनों के इंतजार में रख दिया गया। गुरूवार को देर शाम तक मृतक के परिजन शव को लेने देवघर नहीं पहुंचे थे।
मृतका के भाई के बयान पर मामला दर्ज
मृतका लवली शर्मा के भाई सोनू कुमार के बयान पर नगर थाना में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मामले में मृतक बहनोई रवि शर्मा को आरोपी बनाया गया है। मामले में कहा है कि उसकी बहन लवली की शादी करीब एक वर्ष पूर्व रवि शर्मा से हिंदू रिति रिवाज से संपन्न हुआ था।
कुछ दिन के उपरांत बिमारी की वजह से बहन को कालीराखा लेकर आया था। 03 नवंबर 2025 को लवली का पति सिंघवा स्थित कुमुद कुमार झा के मकान में किराये पर रहना शुरू किया था।
05 नवंबर को मकान मालिक ने दिन के 10 बजे सूचना दिया किया रात में दोनों के बीच झगड़े की आवाज आयी थी। उसके बाद से सुबह तक दरवाजा बंद है आवाज लगाने पर अंदर से कोई आवाज नहीं दे रहा है।
जानकारी मिलते वह परिवार के सदस्य के साथ सिंघवा पहुंचा तो देखा की दरवाजा अंदर से बंद है। उपरांत पुलिस को सूचना दी उसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से दरवाजा को तोड़ा गया।
अंदर जाकर देखा तो दोनों पति- पत्नी का शव खून से लथपत पड़ा है। कहा है कि उसकी बहन लवली की रवि शर्मा ने पहले चाकू मारकर हत्या कर दिया उसके बाद अपने आप को चाकू से गला काट कर आत्महत्या कर लिया।
इधर नगर पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गयी है।


