
New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने रविवार को टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री (Cyrus Mistry, former chairman of Tata Group) के निधन पर गहरा शोक जताया। मिस्त्री का महाराष्ट्र के पालघर में एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। उन्होंने मिस्त्री के निधन को वाणिज्य और उद्योग की दुनिया के लिए एक बड़ी क्षति बताया।

साइरस मिस्त्री का असामयिक निधन चौंकाने वाला है। वो एक होनहार उद्योगपति थे, जो भारत के आर्थिक कौशल में विश्वास करते थे। उनका निधन वाणिज्य और उद्योग की दुनिया के लिए एक बड़ी क्षति है। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदना। उनकी आत्मा को शांति मिले, मोदी ने ट्वीट किया।

54 वर्षीय मिस्त्री ने मुंबई के पास पालघर में अपनी कार के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद दम तोड़ दिया। वह अहमदाबाद से मुंबई लौट रहे थे जब उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।


