
Deoghar News : देवघर नगर थाना क्षेत्र के रांगा मोड़ के पास एक टोटो और बाइक में भिड़ंत हो गई। इस घटना में टोटो सड़क पर पलट गया। टोटो के पलटने से उस पर सवार तीन यात्री घायल हो गए।

तीनों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में सोना देवी, जशमिला देवी और फलिन्द्र कुमार के नाम शामिल हैं। तीनों हिंदी विद्यापीठ इलाके के रहने वाले हैं।

घटना की बाबत घायल के परिजनों ने बताया कि बुधवार की सुबह सभी लोग टोटो से देवघर स्टेशन जा रहे थे। स्टेशन से उन लोगों को बासुकीनाथ ट्रेन पड़कर पूजा करने जाना था।
उसी दौरान रांगा मोड़ के पास एक अनियंत्रित बाइक ने टोटो में धक्का मार दिया। जिससे टोटो सड़क पर पलट गया और सभी लोग घायल हो गए।
टोटो में धक्का मारने के बाद बाइक सवार बाइक लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी गई है।


