
Deoghar News : देवघर जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र के रामरायडीह गावं स्थित एक तालाब में दो किशोरी स्नान करने गयी थी। उसी क्रम में दोनों गहरे पानी में चली गयी।

इस घटना में एक किशोरी की मौत हो गयी। जबकि दूसरी की जान बच गयी। मृतक किशोरी का नाम 14 वर्षीय पीहु सिंह है। जबकि उसकी दोस्त का नाम आर्या सिंह है।

बताया जाता है कि पीहु अपने मामा घर में रहती थी। 27 अक्टूबर को आर्या के साथ गावं के बगल में स्थित तालाब में स्नान करने गयी थी। उसी दौरान दोनों गहरे पानी में चली गयी। तालाब के पास और लोग थे।
जिन्होंने दोनों का डूबते हुए देखा तो गांव वालों को इसकी जानकारी दी। जानकारी मिलते ही परिजन तालाब के पास पहुंचे उसके बाद दोनों का तालाब से निकाला और इलाज के लिये सदर अस्पताल देवघर पहुंचाया।
जहां देखने के बाद पीहू को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि आर्या को इलाज के लिये भर्ती कर दिया गया। परिजन स्थानीय थाना में आवेदन देकर शव का पोस्टमार्टम नहीं कराने की बात कह कर घर चले गये।



