
Deoghar : अलग- अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे में जहां एक व्यक्ति की मौत हो गयी वहीं आठ लोग घायल हो गये। सभी घायलों का इलाज देवघर सदर अस्पताल में किया जा रहा है।

गुरूवार की देर शाम को देवघर-सुल्तानगंज मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन ने एक मोपेड चालक को धक्का मारकार फरार हो गया।

इस घटना में मोपेड सवार बिहार के बांका जिला के चांदन थाना क्षेत्र के पहरीडीह निवासी जितेन्द्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां देर रात को इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी।
परिजन बिना पोस्टमार्टम कराये देर रात में ही उसके शव को अपने साथ लेकर चले गये।
वहीं अन्य सड़क हादसे में हेंमत कुमार बाघमारी सिलजोरी चांदन बांका, गोपाल चौधरी, विशाल कुमार चरकी पहरी गिधनी थाना जसीडीह, नेहा कुमारी भलपहरी मधुपुर, मुनकी देवी, अंशीका प्रधान देवघर, राजीव दास सलैया थाना जसीडीह नंदन कुमार तुरी करनीबाग कुंडा के नाम शामिल हैं।


