
Deoghar : देवघर नगर थाना इलाके सत्संग मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति के ATM से एक लाख की अवैध निकासी कर लिये जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित का नाम धीरज कुमार है जो मर्चेंट नेवी कर्मी बताया जात है।

बताया जाता है कि धीरज कुमार एसबीआई तिवारी चौक स्थित एटीएम में पैसा निकासी करने पहुंचा। एचडीएफसी एटीएम कार्ड मशीन में फंस गया।

वहीं बगल में एटीएम के पास इंजिनियर का नंबर लिखा था। कॉल करने पर मशीन में कुछ प्रोसेस कराया। फिर बैंक जाने के लिए बोला कि रजिस्टर में शिकायत दर्ज कराकर आइये।
तब कार्ड निकालने का प्रोसेस किया जायेगा। उसी क्रम में उसके एटीएम कार्ड से पांच बार में 20-20 हजार रूपये की अवैध निकासी कर ली गई।
दोपहर के वक्त शिकायत देने साइबर थाना पहुंचा। साइबर पुलिस शिकायत लेकर मामले की जांच में जुट गयी है।


