
Deoghar : सड़क हादसे में बाइक सवार मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल का नाम 55 वर्षीय संगीता देवी और 30 वर्षीय राकेश कुमार सिंह है।

घायल बिहार के बांका जिला के बेलहर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ कल्याणपुर के रहने वाले हैं। दोनों को इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की बावत परिजनों ने बताया कि राकेश आईआरबी गोड्डा जिला में पोस्टेड है। बुधवार को वह घर से अपनी मां के साथ बाइक पर सवार होकर देवघर पूजा करने आ रहा था।
उसी क्रम में कटोरिया के पास एक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे ईंट के ढेर से टकरा गयी। इस घटना में मां- बेटा दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये।
स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को पहले इलाज के लिये कटोरिया स्थित अस्पताल ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिये एंबुलेंस के माध्यम से देवघर सदर अस्पताल भेज दिया गया।
जहां देखने के बाद ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने इलाज के लिये भर्ती कर दिया गया है। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी गयी है।


