
Deoghar : आग से झुलसकर घायल एक अधेड़ की इलाज के क्रम में देवघर सदर अस्पताल में मौत हो गयी। मृतक 50 वर्षीय तुला पंडित जिले के सारठ बांधडीह गांव का रहने वाला था।

उसके पुत्र संतोष पंडित ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि उसके पिता गरम तेल से झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

यहां इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई थी।
पुलिस ने घटना के बारे में स्वजनों का बयान दर्ज किया। वहीं स्वजनों से पुलिस से शव का पोस्टमार्टम नहीं कराने का आग्रह किया।
उसके बाद पुलिस ने मामले में कानूनी प्रक्रिया को पूरा कर शव को स्वजनों के हवाले कर दिया।


