
Deoghar: जिले के सारवां थाना क्षेत्र के मनीगढ़ी के पास अनियंत्रित बाइक से गिरकर एक युवक घायल हो गया। घायल का नाम अनिल यादव है जो मनीगढ़ का रहने वाला है।

बताया जाता है कि वह घर से कहीं जा रहा था। उसी क्रम में मनीगढ़ी के पास बाइक अनियंत्रित हो गई और वह गिर पड़ा। इस घटना में वो गंभीर रूप से घायल हो गया।

परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।


