
Deoghar : देवघर नगर थाना क्षेत्र के बेलाबगान कालीबाड़ी इलाके में एक किशोर के फांसी लगाकर की आत्महत्या कर लिए जाने का मामला सामने आया है।

बताया जाता है कि उसकी मां ने शाम को छत पर जाकर देखा तो बेटा अभिषेक कुमार एडवेस्टर के सहारे दुपट्टा बांधकर फांसी पर लटका हुआ था।

माँ के हो हल्ला करने स्थानीय लोगों पहुंचे और फंदे से उतार कर सदर अस्पताल इलाज के लिए लाया गया। जहां देखने के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
फांसी लगाने के कारण कि जानकारी अभी तक नहीं चल पाई है।
फिलहाल अस्पताल प्रबंधन ने घटना की जानकारी बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस को दे दिया है।
पुलिस मामले को लेकर परिजनों से पूछताछ करने में जुटी है।



