
New Delhi / Deoghar : दिल्ली में स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय के सामने देवघर गिरिडीह कोडरमा एवं धनबाद जिला कांग्रेस के वफ़ादार, जमीनी और पुराने कार्यकर्ताओं द्वारा आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दफ्तर नई दिल्ली में महाधरना का आयोजन किया गया.

इन सारे कार्यकर्ताओं के मांग अपने-अपने देवघर जिला, गिरीडीह जिला, धनबाद,और कोडरमा के नव मनोनीत जिला अध्यक्षों को तुरंत हटाने को लेकर महा धरना में बैठे तथा अपने अपने जिले के सच्चे कांग्रेसी लोगों की मांगों के समर्थन में दिनभर राष्ट्रीय कांग्रेस कार्यालय के सामने नारेबाजी एवं भाषण का दौर चलाता रहा.

यह जानकारी देते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता देवघर अशोक कुमार राय,पुर्व प्रदेश सचिव झारखंड प्रदेश समिति संयोजक झारखंड राज्य प्रगतिशील अधिवक्ता मंच ने आगे जानकारी देते हुए बताया है कि आज शाम में 5:30 बजे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं झारखंड राज्य के सह प्रभारी डॉक्टर बेला प्रसाद एवं प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष मणिशंकर ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया।

बहुत जल्द ही श्री के राजु प्रभारी झारखंड कांग्रेस आलाकामन इस मुद्दे पर निर्णय लेकर संगठन सृजन के वास्तविक हित और जमीनी कार्यकर्ताओं की भावनाओं के अनुरूप ही नये जिला कांग्रेस अध्यक्ष के नामों की सकारात्मक घोषणा कर देंगे!
सह प्रभारी के आश्वासन पर उसके बाद महाधरना पर बैठे जिला महिला कांग्रेस एवं जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को श्री बेला प्रसाद ने जूस पिलाकर अनशन सह महाधरना समाप्त करवाया l
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मणिशंकर जी ने कांग्रेस आलाकमान का पर अपनी आस्था जताने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया l



